अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे किसान नेता राकेश टिकैत
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (03 जनवरी, 2025): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से किसान नेता राकेश टिकैत मुलाकात करेंगे।
यह बैठक आज शाम 7 बजे केजरीवाल के सरकारी आवास पर होगी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में किसानों के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। राकेश टिकैत लंबे समय से किसानों के हक की लड़ाई में सक्रिय रहे हैं, और यह मुलाकात इस दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। बैठक के बाद दोनों नेताओं की ओर से बयान जारी होने की उम्मीद है।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।