ग्रेनो प्राधिकरण का अभियान: सेक्टर गामा-2 में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (06/10/2025): पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर सेक्टर गामा-2 मार्केट में छापेमारी की। इस दौरान दुकानों में इस्तेमाल हो रही पॉलीथिन बैग और प्लास्टिक कंटेनर जब्त किए गए।

अभियान के दौरान दुकानदारों और ग्राहकों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण के हित में कपड़े या जूट के बैग का प्रयोग करें। कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानों से प्लास्टिक की थैलियाँ और कंटेनर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिए तथा भविष्य में इसका उपयोग न करने का संकल्प भी लिया।

एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि, सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में भागीदारी निभाएँ। प्राधिकरण का यह अभियान आगामी दिनों में अन्य बाजारों और कॉलोनियों में भी चलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।