दिल्ली विधानसभा चुनाव: कालकाजी से अलका लांबा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा, सीएम आतिशी को टक्कर!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, 03 जनवरी 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए कलकाजी विधानसभा सीट से महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा (Alka Lamba) को मैदान में उतारा है। इस सीट पर उनका सीधा मुकाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से होगा। अलका लांबा की उम्मीदवारी को कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें महिला नेतृत्व और अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी जा रही है।
अलका लांबा, जो कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय हैं, ने अपने राजनीतिक करियर में कई बड़े पद संभाले हैं। वे दिल्ली की राजनीति में एक मजबूत और मुखर नेता के रूप में जानी जाती हैं। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी की नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी अपने शिक्षा और विकास मॉडल को लेकर चर्चा में रही हैं।

कलकाजी सीट दिल्ली चुनावों में इस बार हॉटस्पॉट बन गई है, जहां दो प्रभावशाली महिला नेताओं के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। अलका लांबा ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि वे जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी और आम आदमी पार्टी की ‘विफलताओं’ को उजागर करेंगी।
विश्लेषकों का मानना है कि यह मुकाबला दिल्ली की राजनीति की दिशा को तय करेगा। कांग्रेस, जो पिछले चुनावों में कमजोर स्थिति में थी, अलका लांबा जैसे अनुभवी चेहरे के सहारे वापसी की उम्मीद कर रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कलकाजी के मतदाता किसे अपना नेता चुनते हैं।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।