नई दिल्ली (03 जनवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच आज एक अहम राजनीतिक घटना होने जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषण का जवाब देंगे।
प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से दिल्ली ‘आपदा’ की स्थिति में है। पीएम मोदी ने AAP सरकार पर भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था को खराब करने और आयुष्मान योजना को लागू न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास के बजाय शराब के ठेकों, स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं और भर्तियों में घोटाले किए गए।
चुनाव से पहले इन आरोपों ने दिल्ली की राजनीति को गरमा दिया है। माना जा रहा है कि केजरीवाल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी मुद्दों पर खुलकर जवाब देंगे और अपनी सरकार का बचाव करेंगे।
दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं।
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर दिल्ली के मतदाताओं और राजनीतिक विश्लेषकों की खास नजर होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि केजरीवाल इन आरोपों का क्या जवाब देते हैं और इससे चुनाव प्रचार की दिशा किस ओर जाती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।