New Delhi News (29/09/2025): दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने वसंत कुंज आश्रम संचालक और यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 35 से ज्यादा छात्राओं और महिलाओं से छेड़खानी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी पूरी होने पर उसे वसंत कुंज नॉर्थ थाने लाया गया, जहां करीब दो घंटे तक उच्च अधिकारियों ने पूछताछ की।
पूछताछ में कर रहा टालमटोल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार चैतन्यानंद पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा। हर सवाल पर वह केवल यही दोहराता रहा कि आरोप निराधार हैं। जांच में सच सामने लाने के लिए बार-बार प्रयास किए गए, लेकिन बाबा अपने बयान पर अड़ा रहा और बार-बार वही जवाब देता रहा।
थाने पहुंचते ही रखी ‘फल-अन्न’ की मांग
दिल्ली पुलिस के लॉकअप में ले जाए जाने के बाद चैतन्यानंद ने शाम होते ही खास डिमांड रख दी। उसने कहा कि उसे केवल फल और अन्न ही चाहिए। पुलिस ने उसकी मांग पर उसे फल और पानी उपलब्ध कराया। लॉकअप में उसके लिए एक चादर और कंबल भी रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से दो पुलिसकर्मी 24 घंटे उस पर नजर रखेंगे।
फरारी में बदले 13 होटल
पुलिस की जांच में सामने आया है कि फरार रहने के दौरान चैतन्यानंद लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। उसने 40 दिनों में 13 अलग-अलग होटल बदले और ज्यादातर समय साधुओं के बीच छिपा रहा। होटल बुकिंग उसकी मदद करने वाले चेले करवाते थे, ताकि उसका सीधा नाम सामने न आए। उसने जानबूझकर ऐसे सस्ते होटल चुने जहां CCTV कैमरे न हों।
इंस्टीट्यूट की गतिविधियों पर रखता रहा नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरारी में रहने के बावजूद चैतन्यानंद अपने संस्थान की गतिविधियों से जुड़े रहा। वह अपने करीबियों के जरिए आश्रम और इंस्टीट्यूट की खबर लेता रहता था। यह भी सामने आया कि छिपते-छिपते भी वह अपने पुराने नेटवर्क को एक्टिव रखे हुए था और समय-समय पर संपर्क साधता रहा।
मोबाइल पासवर्ड भूलने का बहाना
पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच करनी चाही तो चैतन्यानंद ने कहा कि वह पासवर्ड भूल गया है। पुलिस ने उसके तीन मोबाइल फोन और एक iPad को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का मानना है कि इन्हीं डिवाइसों से उसके फरारी नेटवर्क और पीड़िताओं से जुड़े सबूत मिलने की संभावना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।