5200 कर्मचारियों की हड़ताल पर AAP नेता अंकुश नारंग ने भाजपा को घेरा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (29/09/2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) के जन-स्वास्थ्य विभाग के 5200 एमटीएस/सीएफडब्ल्यू कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इनकी जायज़ मांगों का समर्थन करते हुए भाजपा शासित एमसीडी और मेयर राजा इकबाल सिंह पर जमकर निशाना साधा।

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सिविक सेंटर के बाहर हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर कहा कि “समान वेतन (Equal Pay), मेडिकल अर्न लीव (Medical Earned Leave) और अनुकंपा (Compassionate Ground) पर नौकरी की मांग पूरी तरह जायज़ है। लेकिन भाजपा सरकार और मेयर इन कर्मचारियों की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।”

नारंग ने चेतावनी दी कि जब दिल्ली मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया (Vector-Borne Diseases) जैसी बीमारियों की मार झेल रही है, ऐसे समय पर कर्मचारियों की हड़ताल से हालात और बिगड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की “चार इंजन सरकार” होने के बावजूद मेयर और निगम कमिश्नर बजट का बहाना बना रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा मेयर राजा इकबाल सिंह की एकड़पन (Stubbornness) की वजह से दिल्ली की जनता खामियाजा भुगत रही है। कर्मचारियों ने महीनों से मांगें उठाईं, पत्र लिखे, लेकिन भाजपा शासित निगम समाधान निकालने को तैयार ही नहीं। मेयर को जनता और कर्मचारियों की परवाह नहीं है, इसलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।”

आम आदमी पार्टी ने साफ किया कि वह सड़क से लेकर सदन तक कर्मचारियों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।