New Delhi News (20/09/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मपुरा परिसर में नव-निर्मित स्वामी विवेकानंद भवन का लोकार्पण किया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान राजधानी को यह नई सौगात मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राजधानी के विश्वविद्यालयों को विश्वस्तरीय शिक्षा और उत्कृष्टता का केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल देश के छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी है कि विदेशों से आने वाले विद्यार्थी भी यहां शिक्षा प्राप्त करना पसंद करें।

रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि इसके लिए सरकार हर संसाधन उपलब्ध कराएगी। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक सुविधाएं और योग्य फैकल्टी की व्यवस्था की जाएगी ताकि हर छात्र को सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था से छात्र आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना पाएंगे।

लोकार्पण समारोह में सांसद बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और विधायक हरीश खुराना सहित कई अतिथि मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को दिल्ली की उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया और विश्वास जताया कि यह कदम राजधानी को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।