रोहिंग्या विवाद: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल पर बोला हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (31 दिसंबर 2024): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मुस्लिम समुदाय का वोट बैंक कमजोर करने के लिए उनके वोटर कार्ड रद्द करवा रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और केजरीवाल पर झूठ और राजनीतिक छलावा फैलाने का आरोप लगाया।
पुरी ने कहा, “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे केजरीवाल की राजनीतिक जमीन खिसक रही है, वैसे-वैसे उनकी झूठी बयानबाजी और बौखलाहट बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की पार्टी के विधायकों ने खुद दिल्ली में रोहिंग्याओं को बसाने का काम किया।
पुरी ने कहा, “आपके विधायकों ने रोहिंग्याओं की खातिरदारी की, उनके वोटर आईडी कार्ड बनवाए, और यहां तक कि उन्हें 10-10 हजार रुपये भी बांटे। अब अपनी मर्यादाहीन राजनीति छिपाने के लिए केजरीवाल बड़े झूठ का सहारा ले रहे हैं। देश और दिल्ली की जनता उनकी चालों को भली-भांति समझ चुकी है।”
केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि रोहिंग्याओं को फ्लैट आबंटित करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा, “अगर केजरीवाल को पता है कि रोहिंग्या किसके वोटर बन सकते हैं, तो फिर भारत सरकार को इस मामले में दोषी ठहराना सरासर गलत है।”
पुरी ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “अपनी काठ की हांडी को बार-बार चूल्हे पर मत चढ़ाइए, थोड़ा शर्म कर लीजिए।”
इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है, जहां रोहिंग्या शरणार्थियों का मुद्दा पहले से ही विवादों में है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।