New Delhi News (14/09/2025): दिल्ली सरकार ने खजूरी चौक पर लंबे समय से बनी यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने फैसला लिया है कि अब भजनपुरा से खजूरी चौक होते हुए रिंग रोड के सिग्नेचर ब्रिज की ओर जाने वाली बसें सीधे खजूरी फ्लाईओवर के ऊपर से संचालित होंगी।
फ्लाईओवर से चलेगी बसें
सरकार के इस नए प्रावधान के तहत रूट संख्या 121, 165, 212, 229, 234, 235, 248, 259, 261, 333, 971, OMS(-), 165A, 971A, 0261 और 0OMS(-) की बसें अब फ्लाईओवर से होकर गुजरेंगी। इससे बसों के नीचे से गुजरने के कारण लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यात्रियों को तेज, सुगम और सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा।
पुराने मार्ग पर ही चलेंगी कुछ बसें
वहीं, रूट संख्या 208A, 210, 227A, 253, 973, YMS(-), D-019 और D-029 की बस सेवाएं पहले की तरह अपने निर्धारित मार्ग पर चलती रहेंगी। इन रूटों पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है ताकि स्थानीय यात्रियों की सुविधा बनी रहे।
स्थानीय जनता को बड़ी राहत
खजूरी चौक पर जाम की समस्या वर्षों से स्थानीय जनता और यात्रियों के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। यहां से गुजरने वाली बसों की लंबी कतारें अक्सर यातायात ठप कर देती थीं। ऐसे में सरकार और डीटीसी द्वारा उठाया गया यह कदम स्थानीय लोगों के लिए राहत लेकर आएगा।
समय और ईंधन की बचत
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार, नए बदलाव से यात्रियों का न केवल समय बचेगा बल्कि बसों को खड़े रहकर ईंधन भी बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। इससे प्रदूषण कम होगा और ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा। यात्रियों के लिए यह बदलाव अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माना जा रहा है।
जल्द मिलेगी स्थायी सुविधा
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह बदलाव लागू हो गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। फिलहाल इसे अस्थायी समाधान के रूप में लागू किया गया है, लेकिन भविष्य में इसे स्थायी रूप देने पर भी विचार चल रहा है। सरकार का कहना है कि खजूरी चौक और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों यात्रियों को इस कदम से बड़ा फायदा मिलेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।