RWAs, AOAs UPITS 2025 के आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे : जिलाधिकारी मेधा रूपम

टेन न्यूज नेटवर्क‌

गौतमबुद्धनगर, 09 सितंबर 2025: जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट के सभागार में आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (तृतीय संस्करण) को लेकर आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों से संवाद करते हुए उनका इस भव्य आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित होने वाला यह ट्रेड शो प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, औद्योगिक प्रगति तथा उद्यमशीलता का अंतर्राष्ट्रीय मंच होगा। उन्होंने बताया कि इस मेगा इवेंट में देश-विदेश के प्रमुख उद्यमी, निवेशक, निर्यातक तथा क्रेता- विक्रेता शामिल होंगे।

बैठक में जिलाधिकारी ने आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के निवासियों को इस ट्रेड शो में भाग लेने हेतु प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रदेश की गौरवशाली पहचान को सुदृढ़ करेगा और “वोकल फॉर लोकल” की दिशा में भी एक अहम कदम सिद्ध होगा।

जिलाधिकारी ने आयोजन के दौरान आगंतुकों की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा जैसे पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी से ही इस आयोजन को सफल बनाया जा सकेगा।

इस दौरान आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के भव्य आयोजन में हमारी ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बैठक में अपर जिला अधिकारी मंगलेश दुबे, इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉक्टर राकेश कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारी, आरडब्ल्यूए, एओए पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

DM मेधा रूपम ने RWAs, Federations, AOAs FONA के साथ की बैठक | UPITS 2025 | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।