DM मेधा रूपम ने RWAs, Federations, AOAs FONA के साथ की बैठक | UPITS 2025
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (09/09/2025): उत्तर प्रदेश का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोजन – UP International Trade Show 2025 (UPITS 2025) अब अपने तीसरे संस्करण में प्रवेश कर चुका है, और इसकी तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। यह भव्य आयोजन 25 से 29 सितम्बर 2025 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को अभूतपूर्व सफलता दिलाने के उद्देश्य से आज मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs), फेडरेशन ऑफ नोएडा RWAs (FONRWA), फोना (FONA) AOAs सहित कई स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
यह बैठक इंडिया एक्सपो मार्ट में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य था – RWAs , स्थानीय नागरिकों, समाजिक संगठनों और अपार्टमेंट वेलफेयर समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, जिससे यह ट्रेड शो एक जन-आंदोलन के रूप में स्थापित हो सके।

डॉ. राकेश कुमार ने दी आयोजन से जुड़ी अहम जानकारियाँ
बैठक के उपरांत टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत करते हुए डॉ. राकेश कुमार ने कहा, उत्तर प्रदेश आज भारत का नया आर्थिक इंजन बन चुका है। एक ओर जहाँ यह देश का सबसे बड़ा कृषि उत्पादक राज्य है, वहीं अब यह निवेश, उद्योग, व्यापार और बेहतरीन कानून व्यवस्था में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी विकास यात्रा का प्रतिबिंब है — उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो।
उन्होंने बताया कि यह देश का इकलौता राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो है जो इस पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है और जिसका उद्देश्य है — प्रदेश की क्षमताओं, उत्पादों और उद्यमों को वैश्विक मंच पर लाना।
डॉ. राकेश कुमार ने आगे कहा, इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से इसलिए ऐतिहासिक रहेगा क्योंकि इसे जनता ने अपनाया है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा के सभी Federations, AOAs , RWA, पंचायतें, ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधि और नागरिक संगठन इस आयोजन को अपना मेला मानकर सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं।
DM मेधा रूपम ने की सहभागिता की सराहना
बैठक के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सभी संगठनों से आयोजन में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि, यह ट्रेड शो केवल व्यापारिक आयोजन नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग और पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने RWAs और अन्य संगठनों से अपेक्षा जताई कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़ें, प्रचार-प्रसार करें, और मेले की गतिविधियों में स्वयंसेवकों के रूप में भी भाग लें।
स्थानीय सहभागिता बनेगी आयोजन की रीढ़
बैठक में FONRWA अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा एवं टीम , FONA के प्रतिनिधि , Federation of RWA के अध्यक्ष देवेन्द्र टाइगर एवं टीम सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों को जोड़ने, प्रचार करने और मेला स्थल पर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। डॉ. राकेश कुमार ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि यह आयोजन एक ऐसा जन-उत्सव बने जिसमें गाँव, शहर, व्यापार, शिल्प, तकनीक और संस्कृति – सभी की भागीदारी हो। RWAs और सामाजिक संस्थाओं के साथ यह साझेदारी इसी सोच का विस्तार है।
डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष के उद्घाटन समारोह में एक विशिष्ट और प्रतिष्ठित अतिथि शामिल होंगे, जिनके समक्ष ग्रेटर नोएडा की एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इस प्रस्तुति में शहर की औद्योगिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
UPITS: आने वाले वर्षों के लिए व्यापारिक परंपरा
आयोजन के भविष्य को लेकर डॉ. राकेश कुमार ने कहा,यह सिर्फ एक आयोजन नहीं है, यह आने वाले 25-50 वर्षों के लिए उत्तर प्रदेश की व्यापारिक विरासत की नींव है। जैसे दिल्ली में ट्रेड फेयर की पहचान है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश का यह इंटरनेशनल ट्रेड शो एक स्थायी पहचान बनने जा रहा है।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर डीएम मेधा रूपम के अध्यक्षता में हुई बैठक बहुत ही सफल रही है। और तमाम आरडब्ल्यूए जिले की यहां पर मौजूद रही। हमने डीएम मैडम को कुछ बिंदुओं के बारे में बताया जिनपर पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। हमने अधिकारियो और शासन को अशास्त किया है, यह ट्रेड शो पहले से भी ज्यादा सफल और भव्य होगा और इसके लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे और नोएडा से लाखों की संख्या में लोग इस इस ट्रेड में आएंगे।
फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए देवेंद्र टाइगर ने कहा कि आज की मीटिंग बहुत ही सार्थक रही। डीएम मैडम के आग्रह पर हम गौतमबुद्ध नगर जिले की समस्त आरडब्ल्यूए के साथ जुड़कर और उनके परिवारों के साथ मिलकर इस ट्रेड शो का प्रचार प्रचार करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रेड शो में आ सके। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ का मानना है कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकोनामी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा इसलिए हम पूरा इसका प्रचार प्रसार करने में लगे हैं।
UP International Trade Show 2025 प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच और जन-सहभागिता का संगम है। इस आयोजन के ज़रिए उत्तर प्रदेश के उद्योग, व्यापार, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और स्थानीय उद्यमों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में होने वाला यह आयोजन न केवल व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक ऊर्जा को भी नई ऊँचाई देगा।
DM मेधा रूपम ने RWAs, Federations, AOAs FONA के साथ की बैठक | UPITS 2025 | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।