जेवर की सड़कों का कायाकल्प शुरू, विधायक धीरेंद्र सिंह की पहल से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (06/09/2025): जेवर क्षेत्र की टूटी-फूटी और जर्जर सड़कों का कायाकल्प अब शुरू हो चुका है। लंबे समय से खस्ताहाल मार्गों से परेशान जनता को आखिरकार राहत मिल रही है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के लगातार प्रयास और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे गए पत्र का ही परिणाम है कि अब क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।

हामिदपुर-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग, जेवर से पलवल, अलीगढ़ और आगामी नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने वाले रास्ते लंबे समय से गड्ढों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। बरसात के दिनों में इन सड़कों की स्थिति और भी बिगड़ जाती थी, जिसके चलते वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार हादसे भी घटित हो जाते थे और पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता था।

इन परिस्थितियों को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल मरम्मत कार्य की मांग की। उनकी पहल पर शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब इन सड़कों की रिपेयरिंग शुरू हो गई है। विधायक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि “जेवर केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि नोएडा एयरपोर्ट और औद्योगिक विकास की धुरी है। यहां की सड़कें बेहतर होना पूरे प्रदेश के लिए जरूरी है। जल्द ही क्षेत्र की हर टूटी सड़क को दुरुस्त कराकर जेवर को मजबूत बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।”

सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू होते ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। अब एयरपोर्ट, पलवल और अलीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को सुगम आवागमन मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक आसानी से पहुंचाने में सुविधा होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। जेवर की सड़कों का यह कायाकल्प न केवल आम जनता के जीवन को सरल बनाएगा बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।