खून से सनी पिता-पुत्र की कहानी: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट!

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (07/09/2025): नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 19 वर्षीय बेटे ने अपने ही पिता की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौतम पुत्र केदारी महाशय (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा उदय पुत्र गौतम, निवासी ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73, मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, वहीं शव का पंचायतनामा भरकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

यह घटना केवल एक हत्या नहीं बल्कि परिवार के अंदर लंबे समय से चली आ रही कलह और नशे की लत का दुखद परिणाम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिता-पुत्र दोनों ही नशे के आदी थे और अक्सर आपस में झगड़ा करते रहते थे। पुलिस भी इसे पारिवारिक विवाद और नशे की लत से उपजी वारदात मान रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।