दिल्ली सरकार ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06/09/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शनिवार को ऐलान किया कि दिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आई इस कठिन घड़ी में वहां के भाई-बहनों का दर्द दिल्ली के लोगों का भी साझा दर्द है।

जनता और सरकार साथ खड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता और सरकार, आपदा से जूझ रहे पंजाब के लोगों के साथ आत्मीयता और संवेदना के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस सहयोग राशि से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी और दोनों राज्यों की एकजुटता और मजबूत होगी।

प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभावित परिवार जल्द ही इस विपत्ति से उबर सकें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पंजाब की पवित्र धरती पर जल्द ही सुख, शांति और समृद्धि लौटेगी, ताकि वहां के लोग सामान्य जीवन जी सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।