New Delhi News (06/09/2025): दिल्ली में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बुराड़ी विधानसभा से विधायक संजीव झा (Sanjeev Jha) ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बुराड़ी के प्रधान एन्क्लेव बाढ़ राहत कैंप में हालात बेहद खराब हैं और सरकार पीड़ितों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
राहत कैंप में इंतज़ामों की पोल खुली
संजीव झा ने आरोप लगाया कि राहत कैंप में सुबह 12:30 बजे तक भी लोगों को नाश्ता तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यहां ज्यादातर छोटे किसान रह रहे हैं और वे खुलेआम कह रहे हैं कि पिछले साल की तुलना में इस बार इंतज़ाम बेहद लापरवाह तरीके से किए जा रहे हैं।
किसानों को मुआवजा न मिलने की शिकायत
विधायक ने आगे कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब हर साल बाढ़ राहत कैंप खत्म होने से पहले ही किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा मिल जाता था। लेकिन इस बार तो अब तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है, जिससे किसानों में गहरी नाराजगी है।
सरकार से दौरा करने की अपील
संजीव झा ने दिल्ली सरकार से अपील करते हुए कहा कि बंद कमरों में बैठकर मीटिंग करने से कोई हल नहीं निकलेगा। उन्होंने मांग की कि मंत्री और अधिकारी खुद राहत कैंपों का दौरा करें, प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनें और तुरंत फसलों के नुकसान का मुआवजा देने का ऐलान करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।