NOIDA News (06/09/2025): मुंबई को बम से उड़ाने और दहलाने की धमकी देने वाला आरोपी अश्वनी कुमार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। नोएडा और मुंबई पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर उसे सेक्टर-79 की सोसाइटी से महज 4–5 घंटे में दबोच लिया।
आरोपी ने मुंबई पुलिस को WhatsApp पर मैसेज भेजकर दावा किया था कि Lashkar-e-Jihadi के 14 पाकिस्तानी आतंकी 400 किलो RDX के साथ मुंबई में घुस चुके हैं और 1 करोड़ लोगों को मारने की साजिश रच रहे हैं।
मुंबई Joint CP के संपर्क करने पर गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए SWAT team और Joint CP LO को जिम्मेदारी सौंपी। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बिहार के पटना निवासी अश्वनी कुमार पिछले 5 वर्षों से ज्योतिष और वास्तु का कार्य कर रहा था। पूछताछ में उसने कबूला कि वह पहले भी एक fraud case में जेल जा चुका है और दुश्मनी के चलते उसने फिरोज नामक व्यक्ति के नाम से यह धमकी भरा संदेश भेजा था।
आरोपी के पास से 4 SIM cards, 6 memory cards, एक SIM slot external device और 2 digital cards बरामद किए गए हैं। फिलहाल Mumbai Crime Branch आरोपी को मुंबई लेकर रवाना हो चुकी है।
इस सफल कार्रवाई पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने SWAT team को ₹25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।