दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर सरकार अलर्ट, पंजाब के लिए भी अरदास

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (04/09/2025): दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने के बीच सरकार ने हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने बताया कि कई वर्षों बाद इतना पानी आया है कि लोहे के पुल तक पानी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जल मंत्री और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही हैं और राहत कार्यों पर निगरानी रखी जा रही है। सिरसा ने स्पष्ट किया कि हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी को लेकर मुख्यमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बात की है। यदि बारिश रुक जाती है और कैचमेंट एरिया तक अतिरिक्त पानी नहीं पहुंचता, तो स्थिति नियंत्रण में है और नियंत्रण में ही रहेगी।

सिरसा ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है और लोगों की सुरक्षा के लिए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से इंतजाम किए गए हैं। वहीं, उन्होंने मानवता की सेवा को सबसे बड़ा कर्म बताते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सभी को मिलकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।

इसी क्रम में सिरसा बृहस्पतिवार को मंगल बाजार रोड पहुंचे, जहां सरदार मंजीत सिंह औलख ने पंजाब में आई बाढ़ की त्रासदी को देखते हुए राहत कैंप के लिए अरदास का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि यह पहल मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव का प्रतीक है, जो समाज में एक मिसाल कायम करती है। सिरसा ने आयोजकों और गुरुद्वारा प्रबंधन का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह की पहलों से प्रभावित लोगों को राहत और सहारा मिलेगा।

अरदास के दौरान सिरसा ने सच्चे पातशाह से प्रार्थना की कि पंजाब को इस आपदा से जल्द से जल्द छुटकारा मिले और प्रभावित परिवार सामान्य जीवन में लौट सकें। उन्होंने कहा कि पूरे समाज को ऐसी मानवीय पहलों से जुड़ना चाहिए ताकि आपदा और संकट के समय जरूरतमंदों तक मदद पहुंच सके। सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार और गुरुद्वारा प्रबंधन मिलकर हर स्तर पर प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।