Greater Noida Police ने मारपीट की घटना में चार आरोपियों को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (29/08/2025): थाना इकोटेक प्रथम पुलिस (Ecotech First Police Station) ने मारपीट की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक दो नाली बंदूक, दो जिंदा कारतूस, तीन डंडे, पाँच मोटरसाइकिल, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार (ADCP Greater Noida Sudhir Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 27 अगस्त को ग्राम अमरपुर स्थित सरकारी ट्यूबवेल पर हुई थी। आरोप है कि ग्राम दादूपुर निवासी सुनील और अनिल का अमरपुर में बर्फ का प्लांट है, जिसकी बिजली सप्लाई गाँव के ट्रांसफार्मर से होती थी। ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने पर ग्रामीण बिरजू ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना सामने आई।

पीड़ित की तहरीर पर थाना इकोटेक प्रथम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को ग्राम अमरपुर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश (32) निवासी ग्राम दादूपुर, सुनील (40) निवासी ग्राम दादूपुर, सचिन (33) निवासी ग्राम दादूपुर, धर्मेन्द्र (33) निवासी ग्राम दादूपुर के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी सुनील पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।