जनसुनवाई के दौरान दिल्ली सीएम पर हमला!, मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा – कायराना हरकत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20/08/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर जनसुनवाई के दौरान हमले की कोशिश की गई। शैलेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि मैं उत्तम नगर से सीवर की समस्या की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास आया था। तब मैंने देखा कि गेट पर अपरा– तफरी मच गई है। बाद में पता चला कि एक युवक के द्वारा मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया है, जो एक शर्मनाक बात है। हालांकि बाद में उक्त व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस घटना को लेकर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “कायराना हरकत” करार दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग आयुष्मान कार्ड, देवी बसों, सुधरते सीवर सिस्टम और साफ होती यमुना से डर रहे हैं, वे अब ऐसे हथकंडे अपनाने लगे हैं।

“न रुकेगी, न झुकेगी” – सरकार का संदेश

कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने साफ कहा कि जनता के जनादेश से बनी संकल्पित सरकार दिल्ली के विकास की राह में न तो झुकेगी और न रुकेगी। मुख्यमंत्री पर हमले की कोशिश से जनता और सरकार का हौसला और मजबूत होगा। मिश्रा ने कहा कि विपक्ष विकास की रफ्तार को रोक नहीं सकता और सरकार पूरी मजबूती से जनता की सेवा और राजधानी के उत्थान के लिए काम करती रहेगी। हालांकि हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान अभी बाहर नहीं आई है।

आतिशी ने घटना को बताया निंदनीय कार्य

वहीं दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने ट्वीट कर कहा कि, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।