NOIDA News (17/08/2025): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नोएडा की NRI रेजिडेंसी के कुछ परिवारों ने इस बार भी अपनी अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भक्तों के लिए अद्भुत और भव्य झांकियों का आयोजन किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी यहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को इतने सजीव रूप में देखा कि मानो स्वयं ब्रजधाम उनके सामने उतर आया हो।
करीब 30 मिनी झांकियों के माध्यम से भगवान कृष्ण के जीवन की संपूर्ण गाथा को बेहद बारीकी और सुंदरता से प्रस्तुत किया गया। कारागार में देवकी-वासुदेव के आंगन में जन्म लेते बालकृष्ण का दृश्य सबसे पहले आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद पूतना वध, शेष असुरों के वध, मथुरा की झलकियां, निधिवन की रासलीला और गोकुल-नंदगांव-बरसाना की चित्रकारी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रमणरेती की रजधूल, गोवर्धन पर्वत उठाते नन्हे गोपाल, गोपियों के साथ वस्त्रहरण लीला और कंस वध की कथा को इतने सजीव रूप में दिखाया गया कि उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कैलाश पर्वत और यमुना का अद्भुत दृश्य, साथ ही मथुरा की सांस्कृतिक छवियां इस आयोजन को और भी खास बना रही थीं। सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि झांकियों के निर्माण में मिट्टी और अन्य सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स का उपयोग किया गया, जिससे यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता रहा।
इस भव्य आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने योगदान दिया। विशेष तौर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा सेक्टर – 44 के बच्चों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। आठ वर्षीय आरोही सिंह, शानाया राघव और दित्या शर्मा ने अपनी नन्ही कल्पनाशक्ति से झांकियों को सजाने में सहयोग दिया, वहीं 13 वर्षीय आएशा राघव ने रचनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाई। वयस्क सहयोगियों में सौरभ चौहान, राहुल राघव, डॉ. लीना सिंह, डॉ. ऋचा सिंह, स्वाति राघव और डॉ. नेहा शर्मा के अथक प्रयासों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। यह आयोजन शिवराज सिंह चौहान और कुसुम सिंह के संरक्षण में हुआ।
पड़ोस और आस-पास से पहुंचे श्रद्धालु इन झांकियों को देखकर अभिभूत हुए और लगातार इसकी सराहना करते रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा को गहराई से जोड़ता है, बल्कि बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी अवगत कराता है।
कई वर्षों से लगातार जारी यह परंपरा अब NRI रेजिडेंसी की विशेष पहचान बन चुकी है। हर वर्ष जन्माष्टमी पर यहां का माहौल ब्रजधाम सा प्रतीत होता है और भक्तजन झांकियों के माध्यम से कृष्ण की लीलाओं का दिव्य दर्शन करते हैं। इस वर्ष भी NRI रेजिडेंसी में जन्माष्टमी को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक समन्वय का प्रतीक बना दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।