यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों को टोल छूट दिलाने की मांग, करप्शन फ्री इंडिया ने सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (14/08/2025): यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर स्थानीय किसानों को टोल टैक्स से राहत देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। बुधवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जेवर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए टोल प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से यह मांग उठाई गई कि जिन किसानों की भूमि यमुना एक्सप्रेसवे के निर्माण में अधिग्रहित की गई थी, उन्हें वादा अनुसार टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष कुलबीर भाटी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी टोल प्लाजा पहुंचे और वहां तैनात टोल मैनेजर अनुज चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं वरिष्ठ सदस्य मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि जब एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा था, तब किसानों से वादा किया गया था कि उनके वाहनों को टोल से छूट दी जाएगी, लेकिन आज तक इस वादे को अमल में नहीं लाया गया है।
ज्ञापन में किसानों के लिए सिर्फ टोल छूट ही नहीं, बल्कि 64 प्रतिशत मुआवजा और 10 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने की भी मांग शामिल है। संगठन ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से मुरसदपुर तक की सभी सर्विस रोड (Service Road) के पुनर्निर्माण (Reconstruction) की भी मांग की है, जिन्हें वर्तमान में जर्जर स्थिति में बताया गया है।
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़ा जन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। संगठन ने धरना-प्रदर्शन और व्यापक आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
इस प्रदर्शन में प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, राकेश नागर, गौरव भाटी, जितेंद्र भाटी, नरेश भाटी, सुशील अधाना, देवेंद्र प्रधान, मोहित, राजकुमार, मलखान सिंह, कमल नागर, महेश नागर और आकाश नागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय किसानों का कहना है कि सरकार और यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने जिन वादों के आधार पर उनकी भूमि अधिग्रहित की थी, वे वादे आज तक अधूरे हैं। ऐसे में अब किसानों का सब्र टूट रहा है और वे अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।