UP के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम बने Yogi, दादरी विधायक ने बताया ‘प्रेरणादायक नेतृत्व’

मेघा राजपूत, संवादाता, टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (29/07/2025): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 8 वर्ष 132 दिन का कार्यकाल पूर्ण कर एक नया इतिहास रच दिया है। योगी प्रदेश के अब तक सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले नेता बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेजपाल सिंह नगर ने मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दीं और उन्हें “इतिहास रचने वाला नेतृत्व” बताते हुए भावुक शब्दों में नमन किया।

“महाराज जी को नमन”: दादरी विधायक

दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) कहा है कि “इतिहास रचने वाला नेतृत्व महाराज जी को नमन। 8 वर्ष 132 दिन का कार्यकाल पूर्ण कर उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान स्थापित करने पर देश के लोकप्रिय, आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह केवल समय की गिनती नहीं, बल्कि सुशासन, अपराध नियंत्रण, जनकल्याण और प्रदेश के चहुंमुखी विकास की प्रेरणादायक गाथा है”

विधायक तेजपाल नागर ने उत्तर प्रदेश के मौजूदा बदलावों को रेखांकित करते हुए लिखा कि आज प्रदेश अपराध मुक्त है, निवेश और उद्योगों का अग्रणी केंद्र बन चुका है,‌ युवाओं को रोजगार के अवसर दे रहा है, महिला सुरक्षा की गारंटी बना है और आस्था और विकास दोनों का संतुलन बना रहा है।

योगी सरकार में बदलाव की कहानी: संघर्ष से सेवा तक

दादरी विधायक ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को “संघर्षों को सेवा में और विरासत को विकास में बदलने वाला” बताया। यह एक ऐसा नेतृत्व है जिसने जनभावनाओं को जनकल्याण में बदलने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को न केवल भयमुक्त और सुरक्षित बनाया, बल्कि एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर करने का मजबूत आधार भी तैयार किया। मुख्यमंत्री के प्रशासनिक अनुशासन, निर्णायक नीतियों और आमजन के प्रति समर्पण को “प्रेरणादायक और अनुकरणीय”बताया है ।

सुशासन और संकल्प का चेहरा बना उत्तर प्रदेश

योगी सरकार (Yogi Government) के आठ सालों में उत्तर प्रदेश ने अपराध, भ्रष्टाचार और माफिया राज के विरूद्ध निर्णायक कार्यवाही देखी। बुलडोजर नीति, मिशन शक्ति, धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, और निवेश प्रोत्साहन अभियान जैसी योजनाओं ने प्रदेश की छवि को पूरी तरह से बदल दिया है।

2017 में पहली बार योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, फिर 2022 में दोबारा जीतकर सत्ता में वापसी की। अब उत्तर प्रदेश में 8 वर्ष 132 दिनों का कार्यकाल पूर्ण कर योगी आदित्यनाथ अब तक के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

वही 2027 का चुनाव नजदीकी है, क्या फिर से तीसरी बार योगी उत्तर प्रदेश के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे? क्योंकि अगर हम 2024 में यूपी में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का काफी कम दबदबा यूपी में देखने को मिला, वहीं समाजवादी पार्टी ने काफी सिटें बटोरी। राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद भी बीजेपी (BJP) वहां से सीट हार गई और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जीती।

क्या यूपी में 2024 लोकसभा चुनाव के जैसे ही 2027 का विधानसभा होगा? क्या विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी बाबा को फिर से विश्वास जताएंगी? इस पर आप अपनी राय हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे।‌।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।