सीबीएसई में चमके होनहार, विश्व जैन संगठन ने किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (27/07/2025): सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु विश्व जैन संगठन, नोएडा ब्रांच ने सेक्टर-50 स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस गरिमामयी अवसर पर 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को उनके अभिभावकों समेत विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी (दिल्ली) मानास्वी जैन रहे। उन्होंने छात्रों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा, “बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं, उन्हें सही मार्गदर्शन और सकारात्मक संगति देना समाज की जिम्मेदारी है।” इस मौके पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन को गुजरात स्थित गिरनार पर्वत की 101 दिन की पदयात्रा पूर्ण करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

संगठन के अध्यक्ष के. के. जैन ने कहा कि, “यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों की मेहनत का उत्सव है। यह केवल एक शुरुआत है, आगे की राह और भी महत्वपूर्ण है।”

इस सम्मान समारोह में समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से दिनेश जैन (सचिव), योगेश किशोर जैन, विकास जैन (युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष), सुशील जैन (सेक्टर-18 मार्केट अध्यक्ष), रितेश जैन, राहुल जैन, पंकज जैन, दीपक जैन, गौरव जैन, राजेश जैन, राकेश जैन, प्रदीप जैन, अंशुल जैन, हरीश जैन, मीनू जैन, नीरू जैन, अंजना जैन और विपिन जैन शामिल रहे।

समारोह में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, युवा व बच्चे उपस्थित रहे। आयोजन ने विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और समाज को सामूहिक गौरव का अनुभव कराया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।