‘Man Ki Baat’: गौतमबुद्ध नगर में बीजेपी नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की बात
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater NOIDA News (27/07/2025): भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने रविवार को दादरी नगर के बूथ संख्या 378 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के उपरांत ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को नई ऊर्जा देने वाला प्रेरणास्रोत है। यह कार्यक्रम आमजन की प्रतिभा, सामाजिक योगदान और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाकर देश को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा आज के संस्करण में उल्लेखित शुनांशु मिश्रा की सफल अंतरिक्ष यात्रा और अगस्त महीने की ऐतिहासिक महत्ता – आज़ादी का पर्व और विभाजन विभीषिका की चर्चा को प्रेरणादायक बताया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जानकारी दी कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनपद गौतमबुद्ध नगर के कुल 1115 बूथों पर एक साथ सुना गया। हर बूथ पर कार्यक्रम के बाद ‘एक पौधा माँ के नाम’ के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण और भावनात्मक जुड़ाव को एक नई दिशा दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और 2027 के चुनावों की तैयारी में जुट जाएं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, सतेन्द्र नागर, देवा भाटी, वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, इंदर नागर, सत्यपाल शर्मा, अमित शर्मा, अरुण प्रधान, रवि जिन्दल, ओमकार भाटी, राजीव सिंघल, अर्पित तिवारी, अभिषेक शर्मा, तरुण शर्मा, जतीभान आर्य, मनोज भाटी, दिनेश भाटी, राज नागर, विजय कसाना, विकास चौधरी, देवेंद्र त्यागी, गोविंद वाल्मीकि, संजय भाटी, मुकेश चौहान, गुरुदेव भाटी सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए और वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के जरिए एक ओर जहां ‘मन की बात’ से प्रेरणा ली गई, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।