रोटरी क्लब ग्रीन, Greater Noida की महिला सदस्यों ने मनाया तीज महोत्सव
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (27/07/2025): 27 जुलाई को रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा (Rotary Club Green Greater Noida) द्वारा आयोजित तीज महोत्सव (Teej Festival) में क्लब की महिला सदस्यों ने हर्षोल्लास से तीज महोत्सव मनाया।
क्लब की प्रथम महिला अंजलि अग्रवाल ने बताया कि गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी क्लब की महिलाओं ने अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी में आयोजित कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने गेम खेलकर, डांस करकर, व झुला झुलकर तीज महोत्सव को सेलिब्रेट किया।

तरूणा गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाऐं अच्छे से तैयार होकर मेहंदी लगाकर पहुंची। बच्चों ने भी कार्यक्रम में भरपूर आनंद लिया व सभी ने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद भी लिया।
क्लब की तरफ़ से इस शानदार तीज महोत्सव में सुधा शर्मा, हिमानी वार्ष्णेय, ऋतु जैन, पूजा शर्मा, प्रीति राठी, सरिता शर्मा, सुनीता कसाना, प्रीति अग्रवाल, अंजलि बंसल, शीतल गर्ग, निधि गर्ग, अनीता आर्य व अन्य रोटेरियन स्पाउसेज ने भाग लिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।