हरियाली तीज पर “भारत दर्शन योग संस्थान” में सांस्कृतिक उत्सव

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (26/07/2025): रोहिणी सेक्टर-14 स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में भारत दर्शन योग संस्थान की ओर से हरियाली तीज का पर्व बड़े उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान की नियमित योगा क्लास के बीच तीज को समर्पित इस विशेष आयोजन में योग साधकों ने सावन की हरियाली और पारंपरिक मूल्यों का एक साथ उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत योग अभ्यास और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुई, जिसके बाद संस्थान के सदस्य रजनीश गोयल (Rajnish Goyal) ने अपने स्वयं के लिखे “माहिया” सुनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पारंपरिक तीज गीतों पर जमकर नृत्य किया। उत्सव में महिलाओं की पारंपरिक हरी साड़ी, चूड़ियों और 16 श्रृंगार से सजी धजी उपस्थिति ने कार्यक्रम को रंग-बिरंगा बना दिया। भारत दर्शन योग संस्थान की वरिष्ठ सदस्या शांति बुआ जी और अन्य भाइयों-बहनों की भागीदारी से आयोजन में सामूहिकता और सौहार्द का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर इस आयोजन में स्वादिष्ट नाश्ते का भी विशेष ध्यान रखा गया। घेवर, मठ्ठी और गर्म चाय ने सावन की रिमझिम फुहारों के बीच सबका मन मोह लिया। इस आयोजन को सफल बनाने का श्रेय संस्थान की सभी बहनों और समर्पित सदस्यों को जाता है। रजनीश गोयल ने मंच से धन्यवाद देते हुए कहा कि जो सदस्य किसी कारणवश नहीं आ सके, उनकी अनुपस्थिति खली, पर उम्मीद है कि भविष्य में वे भी इसी तरह भागीदारी निभाएंगे।

हरियाली तीज का पर्व, विशेष रूप से विवाहित स्त्रियों के लिए अत्यंत महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं, और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। मान्यता है कि इसी दिन देवी पार्वती ने शिव जी को पति रूप में प्राप्त किया था। भारत दर्शन योग संस्थान ने पारंपरिक मान्यताओं और आधुनिक समाज को एक मंच पर जोड़ते हुए इस आयोजन को एक प्रेरणादायक और आनंददायक अनुभव बना दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।