New Delhi News (26/07/2025): दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आज, 26 जुलाई 2025 को राजधानी के विभिन्न हिस्सों में एक साथ साइबर सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड जागरूकता अभियान की शुरुआत की। साइबर सेफ दिल्ली – दिल्ली पुलिस आ रही है आपके पास!’ नामक इस आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क करना और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के जरूरी उपायों की जानकारी देना है। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चला और इसमें दिल्ली की जनता की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली।
यह व्यापक कार्यक्रम दिल्ली के 15 से अधिक प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया गया, जिनमें पालिका बाज़ार (सीपी), एम्बियंस मॉल (वसंत कुंज), महाराजा सूरजमल इंस्टिट्यूट (जनकपुरी), सीसीआरटी ऑडिटोरियम (द्वारका), करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास, सिटी सेंटर मॉल (रोहिणी), एम-ब्लॉक (जीके-2), लोटस टेम्पल ऑडिटोरियम (नेहरू प्लेस), क्रॉस रिवर मॉल (शाहदरा) और वेलनेस सेंटर (नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली) जैसे स्थान शामिल रहे। इन केंद्रों पर आम जनता से सीधा संवाद करते हुए दिल्ली पुलिस की टीमें साइबर क्राइम के खतरों को सरल भाषा में समझाती दिखीं।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति, जिसमें कलाकारों ने डिजिटल घोटालों जैसे OTP फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, फेक जॉब व KYC स्कैम और डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। इसके अलावा शॉर्ट फिल्में और लाइव डेमो के ज़रिए लोगों को यह बताया गया कि साइबर अपराधी किस तरह सोशल इंजीनियरिंग से लोगों को फंसा लेते हैं और उनसे व्यक्तिगत जानकारी या पैसे ठग लेते हैं।
दिल्ली पुलिस ने इस मौके पर जागरूकता पोस्टर, साइबर हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश भी वितरित किए। साथ ही, आम लोगों को पुलिस अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने और अपनी शंकाएं दूर करने का भी मौका मिला। युवाओं, बुजुर्गों और खासकर पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों में यह अभियान खासा लोकप्रिय रहा।
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे साइबर जागरूकता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑफर से सतर्क रहें। “एक सतर्क नागरिक ही साइबर सेफ दिल्ली की नींव रख सकता है,” पुलिस अधिकारियों ने कहा। सोशल मीडिया पर #CyberAware और #CyberSafeDelhi जैसे हैशटैग के ज़रिए इस अभियान को वर्चुअल स्पेस में भी भारी समर्थन मिला है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।