पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: दिल्ली सरकार ने ग्रेच्युटी सीमा 25 लाख रुपये तक बढ़ाई

टेन न्यूज चैनल

New Delhi News (22/07/2025): दिल्ली सरकार ने डीवीबी (दिल्ली विद्युत बोर्ड) पेंशनधारियों को बड़ी राहत देते हुए ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है। यह फैसला 1 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। बिजली मंत्री आशीष सूद (Ashish Shood) ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि इससे लगभग 500 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। सरकार के इस कदम से लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है, जिसे पेंशनधारकों ने काफी सराहा है।

बिजली मंत्री ने बताया कि ग्रेच्युटी एक तरह की प्रशंसा राशि होती है, जो सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों को उनके वर्षों की सेवा के बदले दी जाती है। डीवीबी पेंशनधारकों की यह पुरानी मांग थी कि महंगाई और बदलते आर्थिक हालात को देखते हुए ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाई जाए। अब सरकार के इस फैसले से न केवल पेंशनभोगियों को आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि यह उनके सम्मान का भी प्रतीक होगा।

इस निर्णय के अनुसार, बढ़ाई गई ग्रेच्युटी सीमा के लागू होने से 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि में सरकार पर करीब 16 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। हालांकि, मंत्री आशीष सूद ने स्पष्ट किया कि यह खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा और इसे दिल्ली विद्युत बोर्ड-कर्मचारी टर्मिनल लाभ निधि (2002) के अंतर्गत समायोजित किया जाएगा।

सरकारी बयान में यह भी कहा गया है कि ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर बिजली विभाग ने पहले ही चर्चा की है और अब यह प्रस्ताव डीवीबी के न्यासी बोर्ड के पास अंतिम अनुमोदन के लिए भेजा गया है। इस निर्णय से न सिर्फ वर्तमान पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी इसका फायदा सुनिश्चित किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।