उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, आखिर क्या रहे कारण!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (21/07/2025): भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सकीय सलाह के मद्देनज़र यह निर्णय लिया है। उनका इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया है।

अपने इस्तीफे में उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “माननीय राष्ट्रपति जी के साथ मेरे कार्यकाल के दौरान सहयोगपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण और प्रेरणादायक संबंध रहे हैं, जिसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं।”

धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद के सहयोग को “अमूल्य” बताया और कहा कि उन्हें कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने संसद के सभी माननीय सदस्यों के “स्नेह, विश्वास और आत्मीयता” को स्मरणीय और चिरस्थायी बताया।

उन्होंने लिखा, “भारत की असाधारण आर्थिक प्रगति और ऐतिहासिक परिवर्तन के युग का साक्षी और सहभागी बनना मेरे जीवन का सौभाग्य रहा है। इस गौरवशाली कालखंड में सेवा देना मेरे लिए एक सम्मान रहा।”

अपने पत्र के अंत में उन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य पर अटूट विश्वास जताते हुए कहा कि “भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और अद्भुत उपलब्धियां गर्व से मन भर देती हैं।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।