दिल्ली मास्टर प्लान 2041: सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में विकास रोडमैप पर मंथन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (14/07/2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की अध्यक्षता में सोमवार को ‘मास्टर प्लान दिल्ली 2041’ (Delhi Master Plan 2041) को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) , प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) समेत कई अन्य वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मास्टर प्लान के विभिन्न आयामों जैसे बुनियादी ढांचे, परिवहन, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार और आवास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह योजना सिर्फ दस्तावेज न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर लागू हो और इसका प्रभाव आम जनता की जिंदगी में स्पष्ट दिखे।
कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बैठक के बाद कहा कि मास्टर प्लान 2041 दिल्ली के सर्वांगीण विकास की दिशा को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि यह एक दूरदर्शी योजना है जो आने वाले वर्षों में दिल्ली को एक समृद्ध, सुनियोजित और टिकाऊ राजधानी में बदलने का मार्ग प्रशस्त करेगी। मास्टर प्लान के माध्यम से दिल्ली की जनसंख्या वृद्धि, शहरीकरण और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सटीक रणनीति तैयार की गई है।
वहीं, मंत्री प्रवेश वर्मा ने मास्टर प्लान की सराहना करते हुए इसे आने वाले दशकों का “विजन डॉक्यूमेंट” बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कागज़ी योजना नहीं है, बल्कि एक ठोस रोडमैप है जो दिल्ली के हर नागरिक के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। योजना में आवासीय, औद्योगिक और हरित क्षेत्रों के संतुलन के साथ-साथ रोज़गार के अवसरों में वृद्धि, ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भी ठोस प्रावधान हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मास्टर प्लान 2041 को जनता की भागीदारी और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली को ग्लोबल स्टैंडर्ड की स्मार्ट सिटी बनाना हमारा लक्ष्य है और यह मास्टर प्लान उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है। सीएम ने यह भी बताया कि सभी संबंधित विभागों को इस योजना की प्राथमिकताओं के अनुसार समन्वयित ढंग से कार्य करना होगा ताकि समयबद्ध ढंग से लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।