सेक्टर बीटा-2 की समस्याओं पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का एक्शन: एसीईओ प्रेरणा सिंह ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (22 दिसंबर, 2024): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 में शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, महाप्रबंधक ए.के. सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, सीनियर मैनेजर चेतराम, रामकुमार, विनोद शर्मा, मैनेजर संध्या, कनुप्रिया, शुभांगी तिवारी, सहायक प्रबंधक रामकिशन समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निवासियों ने रखी मुख्य समस्याएं

सेक्टर के एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी और निवासियों ने अधिकारियों के सामने सेक्टर की प्रमुख समस्याओं को रखा, जिनमें शामिल हैं:

1. सेक्टर की टूटी सड़कों का निर्माण।

2. गार्बेज और सफाई कार्य को नियमित करना।

3. सीवर सफाई और पेड़ों की छंटाई।

4. पार्कों की मरम्मत और रंगाई-पुताई।

5. मार्केट और बारात घर की मरम्मत।

6. ओमेक्स मॉल के पास खाली भूखंड की सफाई।

 

7. सेक्टर की बाउंड्री वॉल का निर्माण।

एसीईओ का आश्वासन

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

चौपाल में मौजूद प्रमुख लोग

इस मौके पर हरेंद्र भाटी, रमनपाल सिंह, गोरव तोमर, गोपाल यादव, विकास भाटी, सुन्दर भाटी, राकेश पाल, किरनपाल अधाना, संजीव शर्मा, गिरीश जिंदल, देवेंद्र सिंघल, साधना सिन्हा, अवधेश सक्सेना, लेखराज मावी, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का यह प्रयास निवासियों की समस्याओं को हल करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।