दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, दो दिन मै दूसरी बार प्रकृति का खेल!
Ten News Network
NEW DELHI News (11/07/2025): दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.7 मैग्नीट्यूड रही और इसका केंद्र दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के पास दर्ज किया गया।
भूकंप के झटके आज दिल्ली NCR क्षेत्र में महसूस किए गए, जिससे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित आस-पास के इलाकों में लोग दहशत में अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
यह पिछले दो दिनों में दूसरा भूकंप है। इससे पहले भी एक हल्का भूकंप दर्ज किया गया था।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।