नोबेल के बहाने केजरीवाल पर भाजपा अध्यक्ष का तीखा वार: बताया ‘आराजकता का प्रतीक’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09/07/2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल के उस कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने खुद के लिए नोबेल पुरस्कार की पात्रता जताई थी। सचदेवा ने इसे “हास्यास्पद और भद्दा मज़ाक” करार देते हुए कहा कि यदि अकर्मण्यता, अराजकता और भ्रष्टाचार के लिए नोबेल पुरस्कार की कोई श्रेणी होती, तो केजरीवाल को वह जरूर मिल जाता।

वीरेन्द्र सचदेवा ने केजरीवाल के अतीत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह युवावस्था से ही विदेशी फंडिंग के सहारे देश में अराजकता फैलाने में लगे रहे हैं। उन्हें मैगसेसे अवार्ड मिला, अमेरिका की फोर्ड फाउंडेशन से उनके संबंध रहे, यह सब संदेहास्पद रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्लीवासी स्तब्ध हैं कि जो व्यक्ति महिला पेंशन घोटाले, पैनिक बटन योजना में भ्रष्टाचार, महिला सहयोगियों से मारपीट, जल बोर्ड घोटाला, परिवहन और स्कूल निर्माण में अनियमितता, कोविड फंड के दुरुपयोग, शराब नीति घोटाले, जासूसी कांड और शीशमहल जैसे विवादों से घिरा रहा है, वह नोबेल पुरस्कार की बात कर रहा है।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अफसोस इस बात का है कि इतने घोटालों के लिए नोबेल पुरस्कार नहीं, बल्कि जेल मिलती है। गणतंत्र दिवस 2014 और स्वतंत्रता दिवस 2024 से पहले उपराज्यपाल निवास में की गई अराजकता को भी जनता भूली नहीं है।

सचदेवा ने अंत में कहा कि दिल्ली की जनता ने फरवरी 2025 में हुए विधानसभा चुनावों में केजरीवाल को इन सबका सटीक जवाब दे दिया है। अब जनता उन्हें नोबेल नहीं, उनका असली स्थान दिखा चुकी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।