NOIDA News (08/07/2025): थाना फेस-3 पुलिस (Phase-3 Police Station) ने घरों में घरेलू सहायिका (मेड) का काम करते हुए चोरी करने वाली एक फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) को किया है। पकड़ी गई मेड के पास से चोरी किए गए गहनों की एक चेन, कान के टॉप्स की एक जोड़ी तथा एक घरेलू चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया गिरफ्तार मेड की पहचान जूली कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिठनार, मधुबनी (बिहार) की निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-71, नोएडा में रह रही थी। जूली की उम्र 28 वर्ष है और वह स्नातक (बी.ए.) शिक्षित है। जूली कुमारी पर आरोप है कि वह एक महिला के घर में मेड का कार्य करती थी और वहां से मौका पाकर एक चेन व एक जोड़ी टॉप्स चोरी कर लिए। पीड़िता ने थाना फेस-3 में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था, तभी से ये फरार चल रही थी।
थाना फेस-3 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जूली को सेक्टर-71, नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके पास से चोरी माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में जूली ने बताया कि वह कई घरों में मेड का कार्य करती थी और मौका देखकर गहने या अन्य कीमती सामान चोरी कर लेती थी। वह अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।