दिल्ली महिला पेंशन घोटाले पर बीजेपी का हमला, 200 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07/07/2025): दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) से मांग की है कि केजरीवाल सरकार के शासनकाल में हुए महिला पेंशन घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि 83,000 से अधिक पंजीकृत असहाय महिलाएं फर्जी निकलीं, जिनके नाम पर वर्षों से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा था। सचदेवा ने इसे गरीब महिलाओं के हक पर डाका बताया और कहा कि दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 60 हजार से अधिक फर्जी महिलाओं के नाम पर करीब 200 करोड़ रुपये सालाना का घोटाला सामने आया है, जबकि 22,795 अन्य मामलों में डुप्लीकेट पेंशन और कागजी हेरफेर के आरोप हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह मोटी रकम हर महीने किसकी जेब में जाती रही,आम आदमी पार्टी के मंत्रियों की, विधायकों की, कार्यकर्ताओं की, अफसरों की या फिर चुनावी चंदे की मशीनरी में?

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता जवाब मांग रही है और रेखा गुप्ता सरकार को चाहिए कि वह इस घोटाले की पारदर्शी जांच करवाए। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में जन कल्याण योजनाओं को भ्रष्टाचार का जरिया बना दिया गया था। अब समय आ गया है कि इस गंभीर घोटाले की परतें खोली जाएं और जनता को बताया जाए कि आखिर उनके टैक्स का पैसा कहां गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।