नोएडा, (06 जुलाई 2025): समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर-70 में आयोजित मासिक बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया गया। यह बैठक महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता और पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरपाल प्रधान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। संचालन पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने किया।
बैठक में सपा के बूथ सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई। डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि नोएडा में समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार मज़बूत हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और जयकरण चौधरी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम जनता त्रस्त है। महासचिव विकास यादव ने कहा कि महंगाई बेलगाम हो चुकी है और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, न कि आम जनता के लिए।
कार्यक्रम में डॉ. आश्रय गुप्ता के साथ-साथ विकास यादव, भरत प्रधान, मनोज चौहान, जयकरण चौधरी, टीटू यादव, शिवकुमार यादव, रेणुका मेथी, ऋषभ यादव, और कई अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।