करोल बाग के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, 13 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (04 जुलाई 2025): दिल्ली के करोल बाग स्थित मुख्य बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विशाल मेगा मार्ट में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर 13 दमकल गाड़ियाँ भेजी गईं, जिन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

दमकल विभाग के अनुसार, आग की सूचना शाम 6:44 बजे मिली थी। आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन दुकान में मौजूद लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भीड़भाड़ वाले बाजार में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन दमकल की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को नियंत्रण में ला दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।