UPITS 2025 | 80 देशों से बायर्स, तीसरे संस्करण में टूटेंगे रिकॉर्ड: डॉ राकेश कुमार, चेयरमैन, इंडिया एक्सपो मार्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (04 जुलाई 2025): उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपो मार्ट द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने दिल्ली में आयोजित रोड शो कार्यक्रम के दौरान टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत में कहा कि यह संस्करण अपने पिछले दोनों संस्करणों से कहीं अधिक भव्य, ऐतिहासिक और व्यावसायिक रूप से सफल होगा।

डॉ. राकेश कुमार ने बताया, “इस बार एक्ज़ीबिटर्स और विज़िटर्स की संख्या में बड़ा इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा। बड़ी संख्या में बिजनेस मीटिंग्स आयोजित होंगी और सोर्सिंग के लिए यह शो देश का सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित होगा।”

इस भव्य आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी पूर्ण तैयारियाँ की जा रही हैं। हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 जून को MSME डे के अवसर पर शो का कर्टन रेजर लखनऊ में किया।

डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि देशभर में रोड शो शुरू हो चुके हैं, और 70 से 80 देशों के बायर्स को आमंत्रण भेजा जा रहा है। विदेशों में स्थित भारतीय उच्चायोगों के साथ बैठकें भी की जा चुकी हैं, ताकि ओवरसीज़ बायर्स को आकर्षित किया जा सके।

“हमारा मानना है कि बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय बायर्स भारत आएंगे, उन्हें अपनी ज़रूरत के अनुरूप प्रोडक्ट्स मिलेंगे और इससे उत्तर प्रदेश का व्यापार वैश्विक स्तर पर नए आयाम हासिल करेगा,” डॉ. कुमार ने कहा।

उत्तर प्रदेश का यह मेगा ट्रेड शो राज्य को वैश्विक व्यापार हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।