चेकिंग के दौरान मुठभेड़: बदमाश अंकुर उर्फ आदिल गोली लगने से घायल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (03 जुलाई 2025): थाना सेक्टर-24 पुलिस ने आज सुबह सेक्टर-54 टी प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान एक बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। यह बदमाश अप्रैल माह में सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास हुई चैन स्नैचिंग की वारदात में वांछित चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 28 अप्रैल को दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से चैन लूट ली थी, जिसके संबंध में थाना सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस में पहले ही एक आरोपी इरशाद को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि उसका साथी अंकुर फरार था।

आज पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर सूचना मिली कि अंकुर सेक्टर-54 टी प्वाइंट से स्कूटी पर गुजरने वाला है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंकुर उर्फ आबिद उर्फ आदिल गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश अंकुर की उम्र लगभग 26 वर्ष है और वह प्रताप विहार, गाजियाबाद का रहने वाला है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, बिना नंबर की स्कूटी और 3350 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बदमाश ने स्वीकार किया कि यह रकम लूटी गई चैन को बेचकर प्राप्त की गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।