दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण पर प्रहार: पुराने वाहनों को ईंधन देने पर रोक, आज से लागू

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (01 जुलाई 2025): दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन देने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध आज से सख्ती के साथ लागू कर दिया गया है।

प्रशासन ने इस अभियान को और तेज कर दिया है। ट्रैफिक विभाग ने पुराने और निषिद्ध वाहनों की पहचान के लिए ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम (ANPR) का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, जिससे ईंधन भरवाने पहुंचे पुराने वाहन तुरंत ट्रैक हो सकें। हालांकि, कई गाड़ियों की नंबर प्लेट खराब या क्षतिग्रस्त होने के कारण अधिकारियों को पहचान में दिक्कतें आ रही हैं।

Air Pollution

इस बीच, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। राजधानी में इन नियमों के लागू होने से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद की जा रही है। प्रशासन की यह सख्ती ना सिर्फ नियम तोड़ने वालों पर नकेल कसेगी, बल्कि अन्य राज्यों से दिल्ली में प्रवेश करने वाले पुराने वाहनों को भी रोकने में सहायक सिद्ध होगी।

सरकार का यह फैसला ग्राउंड लेवल पर प्रदूषण कम करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इसका लंबी अवधि में वायु गुणवत्ता पर कितना असर पड़ता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।