बवाना पेंट फैक्ट्री में भीषण आग! 22 दमकल गाड़ियां मौके पर, राहत में जुटी टीमें
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (27 जून 2025): राजधानी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते धुआं पूरे इलाके में फैल गया। मौके पर दमकल विभाग की 22 गाड़ियां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन अभी जारी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सबसे पहले दो दमकल गाड़ियां भेजी गई थीं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और मेरठ से भी फोर्स मंगानी पड़ी।
खुशकिस्मती से आग अभी तक पास की फैक्ट्रियों तक नहीं फैली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।