मथुरा में यमुना प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (25 जून 2025): आज 24 जून को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण (Yamuna Authority) के मथुरा (Mathura) में क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह (CEO Dr Arunvir Singh) ने किया।
यमुना प्राधिकरण द्वारा मथुरा क्षेत्र में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी व शासन से अनुमोदित अर्बन नोड में अन्य विकास कार्यों को गति प्रदान करने व भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को गति देने के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों पर गीता शोध संस्थान वृंदावन में यह कार्यालय स्थापित किया गया।

इस कार्यालय की स्थापना के लिए नगेन्द्र प्रताप, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई। आज कार्यालय के उद्घाटन में मथुरा के धर्माचार्यों द्वारा मंत्रोचारण किया गया तथा प्राधिकरण कार्यालय परिसर में भगवान श्री बांके बिहारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही कार्यालय के सभा कक्ष में हेरिटेज सिटी की विशेषताओं के संबंध में नियोजन विभाग व कंसलटेंट सी बी आर ई द्वारा प्रस्तुतिकरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में गीता शोध संस्थान में नृत्य कला सीख रही बालिकाओ द्वारा श्री कृष्ण की मनमोहक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह द्वारा सांस्कृतिक नृत्य कला के संवर्धन हेतु गीता शोध संस्थान को पाँच लाख रुपये की धनराशि प्राधिकरण फण्ड से देने की घोषणा की गई।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह के साथ साथ नगेन्द्र प्रताप, अपर मुख्य कार्यापक अधिकारी, कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, राजेंद्र भाटी महा प्रबंधक परियोजना, आनंद मोहन सिंह निदेशक हॉर्टिकल्चर, नंद किशोर सुंदरियाल स्टाफ ऑफिसर, वीरेंद्र सिंह डी जी एम, वरिष्ठ प्रबंधक राजबीर सिंह मनोज धारीवाल सुभाष चंद्र आदि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।