International Yoga Day: अंतस सेवा फाउंडेशन ने गोरखपुर और देवरिया में 770 लोगों को योग से जोड़ा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
गोरखपुर (21 जून 2025): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर अंतस सेवा फाउंडेशन, नोएडा ने गोरखपुर और देवरिया में आयोजित योग सत्रों के माध्यम से स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। योगाचार्य धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस, जवानों और ग्रामीणों को प्राकृतिक चिकित्सा से जोड़ा गया।
गोरखपुर पुलिस लाइन (Gorakhpur Police Line) में 600 जवानों ने योग किया, शिव शरण जायसवाल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में आराधना यादव ने योग प्रदर्शन किया।
संस्था के अध्यक्ष राजेश राज ने कहा, “योग से हर प्रहरी को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। यह सत्र अनुशासन और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक बना।
देवरिया के हेतिमपुर में 170 नागरिकों ने लिया हिस्सा
देवरिया के हेतिमपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में अंतस सेवा फाउंडेशन ने सामूहिक योग सत्र आयोजित किया, जिसमें 170 स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रचार-प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
अंतस सेवा फाउंडेशन का मिशन
अंतस सेवा फाउंडेशन वर्षों से योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वैकल्पिक उपचार के जरिए पुलिस, सुरक्षा बलों और आम जनता को स्वस्थ और सजग बनाने का कार्य कर रहा है। संगठन का लक्ष्य है, “हर नागरिक स्वस्थ, हर प्रहरी सजग।” फाउंडेशन पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी इस अभियान को विस्तार देने की योजना बना रहा है।
योग: राष्ट्र निर्माण की साधना
अंतस सेवा फाउंडेशन के इस प्रयास ने योग को केवल शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और राष्ट्र निर्माण की सशक्त साधना के रूप में स्थापित किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।