नई दिल्ली, (20 जून 2025): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर 21 जून 2025 (शनिवार) को दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) यात्रियों और योग प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा देने जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने घोषणा की है कि सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू की जाएंगी, ताकि योग दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेने वाले लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
इस दिन सभी प्रारंभिक स्टेशन (originating stations) से मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से प्रारंभ होंगी। सुबह 4 बजे से नियमित टाइमटेबल के अनुसार सेवाओं के आरंभ तक मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी।
DMRC ने यह फैसला राजधानी सहित देशभर में बड़े पैमाने पर मनाए जाने वाले योग कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए लिया है, जिससे हजारों की संख्या में योग साधक समय से कार्यक्रम स्थलों तक पहुंच सकें।
गौरतलब है कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इसमें भाग लेने के लिए लोगों को सुबह जल्दी यात्रा करनी पड़ती है। इस कारण दिल्ली मेट्रो की यह पहल न केवल योग को बढ़ावा देगी, बल्कि जनता की सुविधा के लिहाज से भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय का ध्यान रखें और मेट्रो स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ से बचें। मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा और व्यवस्था के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।