नोएडा ब्रेकिंग: जलवायु विहार में 9 साल की बच्ची से छेड़खानी, तीन सफाईकर्मी हिरासत में
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा, (20 जून 2025): नोएडा सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार सोसाइटी में 9 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की जांच में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई।
बच्ची के पिता ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और सोसाइटी में साफ-सफाई का काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और मामले की जांच संवेदनशीलता के साथ की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।