नोएडा में इनकम टैक्स का एक्शन: शेयर कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (19 जून 2025): नोएडा के सेक्टर 92 स्थित ‘द फॉरेस्ट’ सोसायटी में गुरुवार सुबह से इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा एक शेयर कारोबारी के घर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई जाने-माने शेयर कारोबारी महेश गोयल के खिलाफ हो रही है। इनकम टैक्स की टीम ने सुबह 7 बजे सर्च अभियान की शुरुआत की और उनके आवास पर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस बल भी सुरक्षा के मद्देनज़र तैनात है।

महेश गोयल की पत्नी रुचि गोयल को भी पूछताछ के लिए टीम अपने साथ ले गई है। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी SEBI से प्राप्त इनपुट के आधार पर की जा रही है, जिसमें रिस्ट्रिक्टेड शेयर्स की संदिग्ध खरीद-फरोख्त की बात सामने आई है।

फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है और इस मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।