‘सेवा ही संकल्प’: YSS फाउंडेशन ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाया आयुष्मान भारत हेल्थ कैंप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर (15 जून 2025): वरिष्ठ नागरिकों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए YSS फाउंडेशन ने आज एक अनुकरणीय सामाजिक पहल के तहत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। फाउंडेशन के संस्थापक श्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में यह शिविर गौतमबुद्ध नगर के 60 से अधिक चिन्हित स्थलों पर प्रस्तावित था, जिनमें से 12 स्थानों पर आज शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

इस स्वास्थ्य शिविर का प्रमुख उद्देश्य 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को ₹5 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ना था। शिविरों का संचालन टीम इंचार्ज अनस खान के निर्देशन में किया गया, जिसमें प्रियंका, ध्रुव राज, शयान उल बारी, नेहा सिंह, उर्वशी, मुस्कान, शाहिदिन, और आरव जैसे युवा स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई।

शिविर दुजाना, कचेरा गांव, बिसरख, बादलपुर, और जारचा मंडलों के अंतर्गत कुलसैरा, आरजी लग्ज़री होम्स, गौर सिटी, बादलपुर गांव, बिशनुकी गांव, और जारचा बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों पर आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रक्रिया सफलतापूर्वक और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न की गई।

स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने YSS फाउंडेशन के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे वंचित वर्ग और वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक प्रभावशाली पहल बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।