नोएडा, (14 जून 2025): थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ स्विगी (Swiggy) में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम कर रहे 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय पुत्र जंगली प्रसाद के रूप में हुई है, जो हाल ही में गली नंबर 4, गंगा मेडिकल के पास, निठारी में राजेश अवाना के मकान में किराए पर रह रहा था। मूल रूप से अजय बुलंदशहर जिले के छतारी थाना क्षेत्र के गांव तोल बिजरू का निवासी था।
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार मृतक स्विगी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही मौत के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।