अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान: 60 साल से ऊपर के नागरिकों का दिल्ली सरकार द्वारा मुफ्त इलाज
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (18 दिसंबर, 2024): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए एक और बड़ी योजना का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने ‘संजीवनी योजना’ लॉन्च की है, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। यह योजना बुजुर्गों को राहत देने और उनकी सेहत का ख्याल रखने के उद्देश्य से बनाई गई है।
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार बुजुर्गों का विशेष सम्मान करती है और उन्हें जीवन के इस पड़ाव में पूरी मदद देना अपना फर्ज मानती है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ शुरू की थी, जिसमें अब तक करीब 1 लाख बुजुर्ग देश के कोने-कोने में मुफ्त तीर्थ यात्रा कर चुके हैं।
उन्होंने इस नई योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसका मकसद बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है ताकि वे आर्थिक परेशानियों के बिना इलाज करवा सकें। योजना के तहत इलाज से लेकर दवाइयों तक का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हम श्रवण कुमार से प्रेरणा लेते हुए बुजुर्गों की सेवा को अपना कर्तव्य समझते हैं। हमने दिल्ली में ऐसी योजनाएं लागू की हैं जो बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखती हैं। अब ‘संजीवनी योजना’ के माध्यम से हम बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य का बड़ा सुरक्षा कवच लेकर आए हैं।”
इस योजना से दिल्ली के हजारों बुजुर्गों को लाभ मिलने की उम्मीद है और यह उनकी जिंदगी को और आसान बनाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।