मथुरा में ईदगाह के सामने गौहत्या का मामला: VHP प्रवक्ता विनोद बंसल ने की कठोर कार्रवाई की मांग
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (12 जून 2025): श्रीकृष्ण की पावन भूमि मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में बकरीद के मौके पर कथित गौहत्या का मामला तूल पकड़ लिया है। बरसाना रोड स्थित ईदगाह के सामने कसाईखाने में गाय के काटे जाने की घटना पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
बंसल ने इसे “शर्मनाक और चिंताजनक” बताते हुए कहा कि राज्य में गौहत्या पर सख्त कानून होने के बावजूद इस तरह की घटना शासन और प्रशासन की आंखें खोलने वाली है। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है और इसके पीछे “जिहादी मानसिकता” का हाथ है।
स्थानीय पुलिस ने इस मामले में साकिर, समीर, सोहिल, अनवर, इंतजार, अंसार पिंटू, आसीन, ओशो, स्टार, फ़ाज़ल, शाहरुख, हन्नी, आरिफ समेत दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है और करीब दर्जनभर को हिरासत में लिया है।
हालांकि, बंसल का कहना है कि अब तक न तो सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर उन पर रासुका के तहत कठोरतम कार्रवाई हो।
विनोद बंसल ने मुस्लिम उलेमाओं से सवाल किया कि यदि वे बार-बार कहते हैं कि बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी नहीं दी जाएगी, तो क्या वे इन लोगों को इस्लाम से बर्खास्त कर फतवा जारी करेंगे? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या ऐसे “जिहादियों” पर बुलडोजर नहीं चलना चाहिए, जो समाज में हिंसा और कट्टरता फैलाते हैं?
बंसल ने चेताया कि गोवर्धन और मथुरा की पावन धरा को “जिहादी जद” में नहीं जाने दिया जाएगा और यदि प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता, तो हिंदू समाज खुद समाधान करना जानता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।